खेल
10-Jun-2026
...


अब एक घंटे पहले 11 बजे से शुरु होंगे ये मुकाबले लंदन (ईएमएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय टीम के खिलाफ अगले माह जुलाई महीने में खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए समय में बदलाव किया है। ईसीबी के अनुसार सीरीज के पहले तीन मुकाबले अब एक घंटा पहले शुरू होंगेहै। अब ये मैच इंग्लैंड के स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे की जगह 5:30 बजे शुरू होंगे। वहीं यानी भारतीय समयानुसार मुकाबले अब रात 11:00 बजे शुरू होंगे। यह बदलाव भारतीय दर्शकों की सुविधा के लिए किया है। ईसीबी के अनुसार ये फैसला भारतीय बोर्ड (बीसीसीआई), मेजबान स्टेडियमों और प्रसारण साझेदारों से बातचीत के बाद लिया गया है। सभी पक्षों का मानना था कि समय में बदलाव से भारतीय दर्शकों के लिए मैच देखना अधिक सुविधाजनक होगा। पहले इन मैचों के देर रात 12 बजे शुरू होकर सुबह करीब 3 बजे तक चलने की संभावना थी, लेकिन अब वे रात 11 बजे शुरू होकर लगभग 2 बजे समाप्त हो जाएंगे, जिससे भारतीय प्रशंसकों को रात भर जागने की समस्या से कुछ राहत मिलेगी। वहीं अन्य मैचों के समय में बदलाव नहीं किया गया है। 4 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला दूसरा टी20 और 11 जुलाई को एजियस बाउल में खेला जाने वाला पांचवां टी20 अपने तय समय दोपहर 2:30 बजे स्थानीय समय (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे) पर ही शुरू होगा। ईसीबी के इस फैसले से एक बार फिर वैश्विक क्रिकेट में भारतीय बाजार के असाधारण प्रभाव का अंदाज होता है। इसका कारण है कि भारत से मिलने वाली भारी टीवी व्यूअरशिप और प्रसारण राजस्व को देखते हुए ही ईसीबी लंबे समय से भारतीय दौरों को अपनी सबसे मूल्यवान क्रिकेट संपत्तियों में से एक मानता है। इस सफेद गेंद की सीरीज को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है और अधिकांश मुकाबलों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। गिरजा/ईएमएस 10 जून 2026