मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुले। बाजार में ये उछाल दुनिया भर के बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद भी खरीददारी हावी रहने से आया है। इसी कारण आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सेंसेक्स 380.76 अंक करीब 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ ही 74,299.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई, एनएसई निफ्टी 50 96.10 अंक तकरीबन 0.41 फीसदी चढ़कर 23,338.20 पर पहुंच गया।। अमेरिका के ईरान पर किये ताजा हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आई है पर भारतीय बाजार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसी कारण बुधवार सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। निफ्टी के जिन शेयरों में तेजी रही उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शामिल रहे। वहीं एफएमसीजी कंपनियों में खरीदारी जारी रही। को मिला। दूसरी ओर व्यापक बाजार में गिरावट बनी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.23 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी नीचे आकर साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी क्षेत्र में करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ ही सबसे अधिक उछला रहा। इसके अलावा आईटी, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर धातु और वाहन शेयरों में दबाव बना रहा। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर बनी हुई है। अमेरिका और ईरान पर तनाव बढ़ने से निवेशक बाजार से दूरी बनाये हुए हैं। ईएमएस 10 जून 2026