नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज इन दोनो कीमती धातुओं के वायदा दम में गिरावट आई। खुदेखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ ले। आज सुबह सोने के वायदा भाव 1,50,200 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,35,250 रुपये के करीब थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में कमी रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त अनुबंध आज 2,517 रुपये टूटकर 1,49,926 रुपये के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,52,443 रुपये था। इसने 1,50,290 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,49,888 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। सोने के वायदा भाव इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई अनुबंध आज 4,519 रुपये की गिरावट के साथ ही 2,34,009 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,38,528 रुपये था। यह अनुबंध 3,272 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,256 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,35,657 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,34,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर हासिल किया। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर हासिल किया। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में कमी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना आज 4,276.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,286.40 डॉलर प्रति औंस था। एक समय यह 83.50 डॉलर की गिरावट के साथ ही 4,202.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कामकाज कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 65.20 डॉलर के भाव पर खुले। इसका पिछला बंद भाव 65.24 डॉलर था। ईएमएस 10 जून 2026