राज्य
10-Jun-2026


स्कूटी की डिक्की से जेवर भरा बैग चोरी जबलपुर, (ईएमएस)। संजीवनीनगर और रांझी थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदाते सामने आई हैं| संजीवनीनगर सुभाषनगर मड़फैया में निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर तार, प्लम्बरिंग का सामान कीमत लगभग 70 हजार रूपये का चोरी कर ले गया। वहीं रांझी में मस्ताना चौक में स्कूटी की डिक्की में रखा पर्स अज्ञात चोर चोरी कर ले गया| संजीवनी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषनगर मड़फैया निवासी 30 वर्षीय ठेकेदार नीलेश चक्रवर्ती के द्वारा पटेल ट्रेडर्स के पीछे मडफैया में हेमंत राय के मकान का कार्य कराया जा रहा है जहां पिछले 20 दिन से काम बंद था| गत 25 मई को दोपहर लगभग 12 बजे सेंटिंग खुलवाने के लिये एवं मकान निरीक्षण के लिये गया था जहां सब ठीक था| मकान में दरवाजा लगना था जिसके लिये साफ सफाई कराने के लिये गत 8 जून को दोपहर लगभग 2 बजे जाकर देखा तो अज्ञात चोर घर में घुसकर मकान के तार, प्लम्बरिंग का सामान चोरी कर ले गया| चोरी गए समान की कीमत लगभग 70 हजार रूपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह रांझी में चंद्रमोहन नगर मानेगांव निवासी 38 वर्षीय शिक्षिका श्रीमति रेखा खन्ना गत दिवस एसबीआई एटीएम से 15 हजार रूपये निकाले थे तथा पहले से उसके हेंड बैग में 5 हजार रूपये थे उसने अपने ब्राउन कलर के हेंड बैग में 20 हजार रूपये रखी थी एवं बैग में यूनियन, यूको बैंक एटीएम, ड्रायविंग लायसेंस, लेडिस सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, आजाद नगर पोस्ट आफिस की पास बुक रखी थीं बैग उसने अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस क्यू 4614 की डिक्की में रखी थी उसके बाद अपनी बहन ललीता खन्ना के साथ मस्ताना चौक डोसा सेंटर मे डोसा खाने के लिये चली गयी थी डोसा के चेंज पैसे देने के लिये वह अपनी स्कूटी से बैग निकालने आई तो देखी डिक्की खुली थी जिसमें रखा हेंड अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 10 जून 2026/ 05.07