क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


- शराब पीने के लिये की थी पैसो की मांग, बेल्ट से की थी मारपीट भोपाल(ईएमएस)। शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने बीते दिनो प्रतियोगिता परीक्षा देने भोपाल आए छात्र के साथ शराब पीने के लिये अड़ीबाजी कर उसे अगवा कर बेल्ट से जमकर मारपीट करने वाले दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने छात्र को बहाने से बुलाकर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की और शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया था। थाना प्रभारी महेश लिल्लारे से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से इटारसी का रहने वाला किशोर अंशुल मालवीय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा देने के लिये भोपाल अपने रिश्तेदारों के यहां आया था। 23 मई की रात करीब 8 बजे दाहोद में रहने वाले आरोपी अनिल मालवीय और उसके साथी राज ने पुरानी रंजिश के चलते उसे फोन कर मिलने के बहाने से मिनाल गेट नंबर-4 पर बुलाया। छात्र जब वहॉ पहुचां तब दोनो आरोपियों ने उसे बहाने से बाइक पर बैठाया और उड़ान एकेडमी के पास सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों बदमाशो ने उसपर अड़ीबाजी करते हुए शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए की मांग की। जब छात्र ने रकम देने से मना किया तब आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, डंडे और बेल्ट से जमकर मारपीट की। मारपीट में छात्र के सिर, चेहरे, पीठ और हाथ-पैरों में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उसे जर्बदस्ती बाइक पर बैठाकर रायसेन जिले के ग्राम दाहोद ले गए और जान से मारने की धमकी दी। छात्र किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर भोपाल पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू की। लेकिन रिर्पोट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर से फरार हो गये। लगातार उनकी तलाश में जुटी पुलिस टीमो ने आखिरकार दोनों आरोपियों को मंडीदीप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ाये गये बदामाशो की पहचान अनिल मालवीय (30) निवासी ग्राम दाहोद, थाना नूरगंज, जिला रायसेन और राज उर्फ राजीव कोल (21) निवासी ग्राम दाहोद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया की आरोपी अनिल पुताई का काम करता है। उसके खिलाफ रायसेन जिले में मारपीट सहित अन्य अपराध दर्ज हैं। और आरोपी राज उर्फ राजीव प्राइवेट नौकरी करता है, उसके खिलाफ थाना नूरगंज जिला रायसेन में मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जुनेद / 10 जून