- मीना नटराजन का नामांकन रद्द होने पर शिवपुरी में कांग्रेस का धरना-उपवास, ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन शिवपुरी (ईएमएस)।कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन फॉर्म निरस्त किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशव्यापी आह्वान पर हर ब्लॉक मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसी क्रम में शिवपुरी में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने उपवास रखकर विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आयोजित धरने में पूर्व अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एपीएस चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा शामिल हुए। धरने में संगठन मंत्री संजय चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा, नलिन पंडित, राजू गुर्जर, कालीचरण शर्मा, विनीत शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, राजू गुलाटी, मनोज अलमारी, दिनेश वशिष्ठ, ग्रामीण अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, श्रीमती शशि शर्मा, प्रतिपक्ष नेता राजू गुलाटी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यम चौहान, अनिल उत्साही, गिर्राज शर्मा, एमडी गुर्जर समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म तकनीकी आधार पर जानबूझकर निरस्त किया गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया। धरना-उपवास के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस निर्णय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता बरतने की मांग की। रंजीत गुप्ता १० जून २०२६