क्षेत्रीय
गिरीडीह (ईएमएस)। बुधवार की सुबह गिरिडीह मधुपुर रेलखंड पर गोंदली टांड़ के पास ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गिरिडीह मधुपुर रेलखंड पर ग्राम-गोंदलीटांड, थाना गांडेय स्थित रेलवे ट्रैक पोल संख्या 19/3 एवं 19/4 के बीच ट्रेन संख्या 53512 से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी।सूचना पर गांडेय पुलिस पहुंची और अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त में जुट गई है। - 10जून/26