जबलपुर, (ईएमएस)। पनागर थाना अतंर्गत अप ट्रेक गोसलपुर से देवरी के बीच झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप ट्रेक गोसलपुर से देवरी के बीच झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष की बताई गई है| देवरी रेलवे स्टेशन प्रबंधक 45 वर्षीय दिनेश काछी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास जारी हैं। प्रारम्भिक जांच में ट्रेन से गिरने से चोटें आने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। सुनील साहू / मोनिका / 10 जून 2026/ 05.17