क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


- पिटाई के बाद छोड़ दिया खाट पर कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में चरित्र संदेह के चलते एक महिला की हत्या कर देने का आरोप पति पर लगा हैं। जानकारी के अनुसार आरोप हैं की घटना के बाद कथित आरोपी पति ने घायल पत्नी को चिकित्सालय पहुंचाने के बजाय खाट पर चादर ढककर छोड़ दिया। सुबह परिजनों ने महिला को मृत अवस्था में देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत लेमरू थाना क्षेत्र के मुड़ापार अरसेना ग्राम में तड़के लगभग 4 बजे पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। आरोप हैं की इसी कड़ी में पुनः विवाद बढ़ जाने के पश्चात पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने हाथ-मुक्कों और डंडे से महिला की जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बावजूद उसने उसे इलाज के लिए चिकित्सालय नहीं पहुंचाया और खाट पर लिटाकर चादर ढक दिया। करीब दो घंटे बाद जब महिला नहीं उठी तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने जाकर देखा तो महिला की मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारीग्राम सरपंच ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कथित आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 10 जून / मित्तल