क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


- पीड़िता ने क्लीनिक में मचाया शोर, मामला दर्ज, डॉक्टर गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। देहात थाना इलाके के सूखी सेवनिया क्षेत्र में डॉक्टर के क्लीनिक पर इलाज कराने पहुंची एक 18 वर्षीय युवती के साथ डॉक्टर द्वारा चेकअप के बहाने बेड टच कर छेड़छाड़ किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। आरोप है कि चेकअप के दौरान डॉक्टर ने युवती को गलत नीयत से छुआ। उसका विरोध करते हुए युवती ने शोर मचाया और क्लीनिक से बाहर आकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजन थाने पहुचें जहॉ शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सूखी सेवनिया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली यूवती को बीते करीब 10 दिन से सिर दर्द की शिकायत हो रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए गांव में क्लीनिक चलाने वाले संजीत कुमार बंगाली के पास लेकर गये। युवती का आरोप है कि इलाज और चेकअप के दौरान डॉक्टर ने उसे बुरी नीयत से छुआ। जब उसे डॉक्टर की गलत हरकत का एहसास हुआ तब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया और क्लीनिक से बाहर आकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बताया गया है की परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी डॉक्टर के साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले करने के बाद मामला दर्ज कराया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जॉच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर कथित रूप से झोलाछाप है, जो बीते करीब 20 सालो से गांव में इलाज कर रहा था। पुलिस ने उससे उसकी डिग्री के संबंध में पूछताछ की लेकिन फिलहाल वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। आरोपी को कोर्ट मे पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। जुनेद / 10 जून