इन्दौर (ईएमएस) विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मदरलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल, सुखलिया, इंदौर के कक्षा 12वीं (बायो) के प्रतिभाशाली छात्र राज रजोले ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और शहर इन्दौर के साथ प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया है। इस चैंपियनशिप में 40 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां छात्र राज रजोले ने अपने शानदार योगासन कौशल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र राज को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय परिवार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज रजोले की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आनंद पुरोहित/ 10 जून 2026