क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


सिरोंज (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 साल बेमिसाल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सिरोंज भाजपा के मुस्लिम पार्षदों ने बाबा फखरुद्दीन साहब की मज़ार पर चादर चढ़ाई। इस अवसर पर वहां मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, सबका साथ, सबका विकास और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 19 जून 2026 को कुरवाई में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह योजना के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सिरोंज के लोकप्रिय विधायक उमाकांत शर्मा की दीर्घायु एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान पार्षद अजमल शेर खान, पार्षद राजा भाई कुरैशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता नफीस खान, पार्षद इमरान कुरैशी, दुलारे कुरैशी, रूसी भाई, रईस कुरैशी, ज़हीर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सलमान खान १० जून २०२६