क्षेत्रीय
नरसिंहपुर,(ईएमएस) । प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने बताया कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग के प्रभारी खनि निरीक्षक श्री नीरज रामटेके द्वारा 5 जून 2026 को एक ट्रेक्टर ट्राली और 10 जून 2026 को एक ट्रेक्टर ट्राली खनिज रेत का अवैध उत्खनन/ परिवहन करते हुए पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर वाहनों को क्रमश: पुलिस थाना सांईखेड़ा एवं पुलिस थाना स्टेशनगंज की अभिरक्षा में रखा गया है। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 10 जून 2026