क्षेत्रीय
10-Jun-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस) । सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस श्री ब्रजकिशोर बादल ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष आधार शिविरों का आयोजन कर नागरिकों को उनके गांव के समीप ही आधार अपडेट एवं नवीन आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 9 आधार संबंधी शिविर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से कुल 221 नागरिकों के आधार अपडेट किए गए एवं नए आधार कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि 92 नागरिकों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट, 28 नागरिकों के डेमोग्राफिक अपडेट और 95 नागरिकों के नए आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही इन शिविरों के माध्यम से 5 वर्ष से और 15 वर्ष से 5 मेंडेटरी आधार अपडेशन का कार्य किया गया। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 10 जून 2026