नरसिंहपुर,(ईएमएस) । . प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तेंदूखेड़ा ने बताया कि शासकीय आईटीआई तेंदूखेड़ा में प्रवेश कार्य प्रारंभ है। सत्र 2026 में प्रथम चरण प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई है। रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर MPITICOUNSELING.CO.IN कर सकते है। संस्था में सत्र 2026-27 में प्रवेशित ट्रेड इलेक्ट्रीशियन के लिए 20 (एनसीव्हीटी), इलेक्ट्रीशियन के लिए 20 (एससीव्हीटी), फिटर के लिए 20 (एससीव्हीटी), कोपा के लिए 48 (एससीव्हीटी), स्टेनोग्राफर के लिए 24 (एससीव्हीटी) व हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर के लिए 24 (एससीव्हीटी) सीटों की संख्या रिक्त है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था के दूरभाष क्रमांक 07791-292266, 8827760835 पर संपर्क करें। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 10 जून 2026