क्षेत्रीय
10-Jun-2026


पटना, (ईएमएस)। पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की एक संभावित वारदात को विफल कर दिया। छापेमारी के दौरान हथियार और कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा एक अपराधी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मौके से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ संभावित लूट की योजना के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संतोष झा- १० जून/२०२६/ईएमएस