राज्य
11-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तर जिला पुलिस की तिमारपुर थाना टीम ने एक बड़े मैट्रिमोनियल फ्राड सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कभी आइएफएस अधिकारी, कभी सीबीआइ अधिकारी तो कभी जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रोफेसर बताकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। आरोपित की पहचान सिकंदरा राव, हाथरस के गौरी शंकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने आनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफार्म और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से महिलाओं से संपर्क कर शादी का झांसा दिया। वह भावनात्मक रूप से विश्वास जीतने के बाद उनसे पैसे ऐंठता था। अब तक सात पीड़ित महिलाओं की पहचान की जा चुकी है, जिनसे आरोपित ने करीब 60 लाख रुपये की ठगी की है। - नई दिल्ली/ईएमएस/11/ जून /2026