क्षेत्रीय
11-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ के महासचिव सुरेश खंडेलवाल तथा छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक सतीश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ के आंचलिक कार्यालय द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे चरण में आर्ट एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा प्रशिक्षण अवधि में उनकी तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियां भी उन्हें प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ के उपनिदेशक राजेश चौधरी ने किया। आभार कमलेश पिंपलेकर ने माना। - 11 जून 2026