क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। गीता भवन मंदिर परिसर में आगामी 14 जून को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्री माहेश्वरी समाज, श्री लक्ष्मी माहेश्वरी महिला संगठन, श्री माहेश्वरी युवा संगठन, मारवाड़ी माहेश्वरी प्रगति मंडल, बांगड़ मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष मधुरम राठी एवं मंत्री अरविन्द करनाणी ने बताया कि उक्त आयोजन सर्वधर्म समाज के लिए है, कोई भी व्यक्ति इसमें आकर रक्तदान कर सकता है। - 11 जून 2026