जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थाना क्षेत्र में लम्हेटा बायपास के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार सनाई डोंगरी थाना धूमा जिला सिवनी निवासी 27 वर्षीय मनीष यादव का गत शाम 7 बजे लम्हेटा बायपास के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने के कारण उपचार हेतु एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गत रात 9.30 बजे मनीष यादव की मौत हो गई। सुनील साहू / मोनिका / 11 जून 2026/ 05.33