11-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कंज़्यूमर हैल्थ में ग्लोबल मार्केट लीडर, हेलियोन ने आज भारत में अपनी पहली मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री स्थापित करने की अपनी योजना के बारे में बताया। यह अत्याधुनिक फैक्ट्री पीथमपुर, मध्य प्रदेश में स्थापित किया जाएगी। स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 40 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री भारत के कंज़्यूमर हैल्थ सेक्टर में एक अहम निवेश होगी। इस निवेश की घोषणा मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव, हेलियोन के चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, ब्रायन मैकनामारा, हेलियोन आईएससी के सीईओ इंडिया और अध्यक्ष- केदार लेले तथा हेलियोन की चीफ सप्लाई चेन ऑफिसर, नम्रता पटेल की मौजूदगी में की गई। यह निवेश भारत में हेलियोन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे सप्लाई चेन को और अधिक मजबूती मिलेगी, राष्ट्रीय आर्थिक मुल्यसंवर्धन बढ़ाने में मदद मिलेगी। सुनील साहू / मोनिका / 11 जून 2026/ 05.34