भोपाल(ईएमएस)। वन बंधु परिषद फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी द्वारा द्वारा 10 दिवसीय तक गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में “संजीवनी” नाम से एक विशेष तंबाकू निषेध जागरूकता एवं निःशुल्क ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया, इसमें 1000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस अभियान को सफल बनाने में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोशियशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव एवं नितिन बंसल कि महत्वपूर्ण भूमिका और सतत मार्गदर्शन इस पूरे अभियान की सफलता का आधार रहा वन बंधु परिषद की पूरी टीम के सभी युवा साथियों ने स्वयं सक्रियता के साथ अच्छे स्वास्थ से बढ़कर कुछ नहीं वाक्य के साथ जन जागरूकता के लिए सक्रिय रहे। अध्यक्ष मनीष नाहर सचिव विशाल अजमेरा ने बताया कि इस अभियान में पीपुल्स कॉलेज साइंस रिसर्च सेंटर का सहयोग प्राप्त हुआ। कॉलेज के समर्पित डॉक्टरों और टीम ने अथक प्रयास किया। स्क्रीनिंग शिविर में मशीनों द्वारा जांच की गई। सभी उद्योगों के प्रबंधन एवं कर्मचारियों के सहयोग, समन्वय और सकारात्मक सहभागिता से 8 दिवसीय स्क्रीनिग शिविर सम्पन्न हुआ। डॉक्टरों द्वारा कर्मचारियों को सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य नशे की आदतों से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उचित परामर्श दिया तथा सभी को इन हानिकारक आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। जन जागरूकता अभियान के चलते सभी उद्योगों में एंटी-टोबैको जागरूकता पोस्टर्स भी वितरित किए गए, ताकि तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सभी कर्मचारियों को निरंतर जागरूक किया जा सके और उन्हें हर समय स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलती रहे । “तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं — यही संजीवनी का संदेश के साथ वन बंधु परिषद के अध्यक्ष मनीष नाहर, सचिव विशाल अजमेरा, कोषाध्यक्ष जतिन खुराना, अर्पणा बंसल, अभिषेक कुल श्रेष्ठ, अभिनव अग्रवाल, विजेता भार्गव, किरण अग्रवाल का सहयोग रहा। हरि प्रसाद पाल / 11 जून, 2026