11-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) 11वीं सिक्स रेड एम.पी. स्टेट रैंकिंग स्नूकर चैंपियनशिप 2026 में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया। मध्यप्रदेश बिलियर्ड्स व स्नूकर एसोसिएशन द्वारा नेहरू स्टेडियम स्थित बिलियर्ड्स एकेडमी पर आयोजित इस चैम्पियनशिप के सम्पन्न क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भोपाल के उभरते हुए खिलाड़ी प्रियंक जायसवाल ने इंदौर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रितिक जैन को कड़े मुकाबले में 4-2 से मात दी वहीं इंदौर के वीरेंद्र शर्मा ने रतलाम के हर्षित शर्मा को बेहद आसानी से 4-0 से पराजित किया। भोपाल के अनुभवी खिलाड़ी पीयूष कुशवाह ने इंदौर के मोहम्मद सफ्फान को एक भी फ्रेम नहीं जीतने दी और 4-0 से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा क्वार्टर फाइनल इंदौर के अंतरराष्ट्रीय क्यू स्पोर्ट्स खिलाड़ी केतन चावला ने इंदौर के ही हर्षित शर्मा को 4-1 से पराजित कर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। आनंद पुरोहित/ 11 जून 2026