11-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने वाली कटनी जिले की अनुष्का गौतम ने दृढ़ संकल्प और उचित मार्गदर्शन के बल पर मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद हासिल कर सफलता की नई मिसाल पेश की है। परिवार की सबसे बड़ी संतान अनुष्का का सपना सरकारी सेवा में जाने का था, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उनके लिए चुनौती बनी हुई थी। वर्ष 2023 में अदाणी फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें भारत निर्माण कोचिंग कक्षाओं से जोड़ा, जहां निशुल्क कोचिंग, मॉक टेस्ट, करियर काउंसलिंग और विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इसके बाद अनुष्का ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की और मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयनित हुईं। वर्तमान में उनकी पदस्थापना नरसिंहपुर जिले में है। एसीसी और अदाणी फाउंडेशन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के तहत क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अनेक युवाओं के करियर को नई दिशा मिल रही है। सुनील साहू / शहबाज / 11 जून 2026/ 07.00