राज्य
इन्दौर (ईएमएस) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इन्दौर में आयोजित ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होने से पहले पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की सदियों पुरानी परंपरा सिखाती है कि सुखी जीवन का रास्ता समृद्ध खेतों और सुरक्षित पर्यावरण से होकर ही गुजरता है। जब तक हमारी मिट्टी और पर्यावरण सुरक्षित है, तब तक हमारा भविष्य सुरक्षित है। आनंद पुरोहित/ 12 जून 2026