क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत लेमरू क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्राम लोहार टिकरा मझिपारा में तेज हवा और तूफान के दौरान एक गिरते की चपेट में आने से 40 वर्षीय ग्रामीण शिवरतन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिवरतन मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने से घायल को शीघ्र चिकित्सा सुविधा मिल सकी। 12 जून / मित्तल