क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम दीपका क्षेत्र स्थित बजरंग चौक पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बताया जा रहा हैं की यह प्रदर्शन सनातन धर्म के संतों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, विपक्ष के बड़े नेताओं ने सनातन धर्म के महात्माओं पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इसे हिंदू समाज का अपमान मानते हुए बजरंग चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। नारेबाजी के बीच पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के पुतले को आग के हवाले किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत-महात्मा सनातन संस्कृति की रीढ़ हैं। उनके खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बजरंग दल चुप नहीं बैठेगा। बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी भी इस प्रदर्शन में उपस्थित थे। उन्होंने आगे कहा कि 1964 से स्थापित बजरंग दल सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संत-महात्माओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होती है, तो बजरंग दल और विहिप पूरे प्रदेश में और उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बजरंग दल का आंदोलन कभी नहीं रुकेगा। 12 जून / मित्तल