क्षेत्रीय
12-Jun-2026


देवास (ईएमएस)। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर निगम देवास द्वारा लोक कल्याण मेले एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन होगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले लोक कल्याण शिविर में शासन की जन कल्याणकारी योजना के अन्तर्गत निगम सीमा क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर, छोटे व्यवसायी 15 हजार से 25 हजार एवं 50 हजार तक के ऋण हेतु नवीन आवेदन कर सकते है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पहली बार में 15 हजार तक का ऋण समय पर चुकाने पर 25 हजार व 50 हजार का ऋण प्रदाय किया जाता है साथ ही 25 हजार का ऋण पूर्ण होने पर 30 हजार की लिमिट के क्रेडिट कार्ड का भी लाभ दिया जाता है। योजना से लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी और डिजिटल लेनदेन पर 100 प्रतिमाह तक कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। शिविर के अन्तर्गत ऋण आवेदन के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों की प्रोफाइलिंग भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त हितग्राहियों को डिजिटल लेन-देन के लिए प्रशिक्षित कर यूपीआई क्युआर कोड वितरित किए जा रहे हैं तथा पात्र वेंडरों को क्रेडिट कार्ड का लाभ भी दिया जा रहा है। महापौर ने योजना से शेष वंचित हितग्राहियों से अपील की है कि पात्र वेंडर, छोटे व्यवसायी आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ मेले में पहुंचकर आवेदन करें एवं अपने बच्चों की मार्कशीट के साथ निगम के एयनुएलएम शाखा कमरा नंबर 8 में आवेदन करें। ईएमएस/ मोहने/ 12 जून 2026