नरसिंहपुर (ईएमएस)। . आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम Habuild Healthtech pvt.ltd. के सहयोग से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या सुनिश्चित करने के लिए देशभर के नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सत्र की लिंक भेजी जाएगी। स्वस्थ्य भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से रविवार 14 जून 2026 को प्रात: 6.15 बजे से 7.35 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में प्राप्त लिंक से कार्यक्रम में जुड़कर योगाभ्यास का लाभ लेने की अपील की है। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 12 जून 2026