देवास (ईएमएस)। कालूखेड़ी क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय सामने आई जब परिजन उसे चाय के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे और उसे फंदे पर लटका पाया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कालूखेड़ी निवासी आदित्य पिता अशोक वाघमारे (18) के रूप में हुई है। घटना के समय घर पर उसके दादा-दादी मौजूद थे। शाम को चाय का समय होने पर वे आदित्य को जगाने उसके कमरे में गए, जहां उन्होंने उसे फांसी पर लटका देखा। परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी और आदित्य को देवास जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/ मोहने/ 12 जून 2026