क्षेत्रीय
12-Jun-2026
...


सीहोर (ईएमएस) ।13वाँ भारत गौरव पुरस्कार समारोह 10 जून 2026 को विक्टोरिया संसद भवन के ऐतिहासिक क्वीन्स हॉल, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया, जहाँ विश्वभर से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एकत्रित होकर उत्कृष्टता,समाज सेवा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए प्रेरणादायक योगदानों हेतू महान विभूतियों का सम्मान किया गया । इसी तारम्य में दिगंबर जैन समाज के स्व. निर्मल सेठी जिनकी आजीवन धर्म निष्ठा , समाज में शिक्षा, रोजगार, निम्न वर्ग के उत्थान, स्वास्थ्य आदि अनुकरणीय सेवा को सम्मानित करते हुए, संस्कृती युवा संस्था ने उन्हें भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विदित हो कि सेठी जी सन 1981 से लगभग 45 वर्षो तक श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष रहे। दिगंबर जैन समाज के प्रति समर्पण और सेवा के एक उज्ज्वल प्रतीक का उदहारण स्व .श्री निर्मल जी सेठी..आपका जीवन जैन दर्शन, संस्कृति, इतिहास तथा पुरातात्त्विक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। विजय जैन