चंदेरी में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण अशोकनगर (ईएमएस)। शुक्रवार को तहसील चंदेरी में ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि सहित कलेक्टर एवं जिला अधिकारी बस में सबार होकर पहुंचे शिविर स्थल शिविर के शुभारंभ अवसर पर चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन के जीवन स्तर में सुधार एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। जन कल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर में अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये सभी विकासखण्डों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण एवं समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की चिंता कर सिंचाई के रकवा को बढाया गया है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। गरीबों को मुक्त राशन का वितरण तथा प्रधानमंत्री आवास की सौगाते हितग्राहियों को दी जा रही है। पीएमजनमन योजना के तहत आदिवासी बस्तियों में संपूर्ण विकास किया जा रहा है। शिविर में कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन उपरांत निराकरण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने नागरिकों को शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य विभागीय सेवाओं की जानकारी दी। शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, चंदेरी एसडीएम मनीष धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष संतोष कोली, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बुन्देला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोक ईटोरिया, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बडी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण: चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कराया गया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पात्र 21 हितग्राहियों दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, कल्याणी पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इसी प्रकार 7 हितग्राहियों को संबल कार्ड का वितरण,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के पात्र 3 हितग्रहियों को कार्ड का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 10 हितग्रहियों को जाति प्रमाण पत्र,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन चंदेरी के अंतर्गत 17 स्वसहायता समूहों को 81 लाख रूपये के ऋण राशि सेंट्रल बैंक चंदेरी के माध्यम से रामवती अहिरवार को स्वीकृति पत्र का वितरण, नगर पालिका चंदेरी द्वारा शिवानी यादव को 4 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि का स्वीकृति पत्र,पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत हेमलता कुशवाह 25 हजार का डमी चेक तथा अमान मोहम्मद को 15 हजार का डमी चेक तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांर्गत 4 हितग्राहियों स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 12 जून 2026