क्षेत्रीय
12-Jun-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। जिले में जनकल्याण शिविरों का आयोजन 12 जून से 18 जून तक किया जायेगा। इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। जनकल्याण शिविर का शुभारंभ 12 जून को जिले के विकासखण्ड चंदेरी से होगा। जनकल्याण शिविर में मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को लाभांश का वितरण किया जायेगा। जनकल्याण शिविर स्थल पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही हितग्राहियों द्वारा सफलता की कहानी का व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 12 जून 2026