क्षेत्रीय
12-Jun-2026


*सिरोंज क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल* *सिरोंज (ईएमएस)। सिरोंज पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में संचालित डायल-112 सेवा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में थाना सिरोंज क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए चार घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। दिनांक 12 जून 2026 को प्रातः 09:23 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिरोंज क्षेत्र में भोपाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं तथा पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिरोंज क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक 453 सचिन सोनी एवं पायलट प्रेमनारायण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में घायल चारों व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करते हुए एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल सिरोंज पहुंचाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कारण घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी, जिससे राहत एवं उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिली। ईएमएस/ सलमान खान/ 12 जून 2026