रांची(ईएमएस)।स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता की जमकर तारीफ किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान ने कहा है कि मैंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर झारखंड और यहां के स्थानीय नेताओं का सम्मान किया है। मैंने खुलकर अपनी बात रखी है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश का हृदय से सम्मान करता हूं।वह पार्टी के समर्पित नेता हैं। दीपक प्रकाश जैसे सर्वमान्य, अनुभवी और संघर्षशील नेता पर भरोसा जताते, तो उनकी जीत सुनिश्चित होती।दीपक प्रकाश का झारखंड में भाजपा को खड़ा करने, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने में ऐतिहासिक भूमिका रही है।उन्होंने अपना पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज कुछ भाजपा नेता जिस उत्साह ढोल नगाड़े के साथ बाहरी उद्योगपति उम्मीदवार के स्वागत में लगे हुए हैं, उसे देखकर मन व्यथित होता है। क्या वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान इसी तरह भुला दिया जायेगा।राजनीति केवल धनबल से नहीं, बल्कि त्याग, संघर्ष और समर्पण से चलती है। भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूँ कि अपने ही नेताओं के योगदान का सम्मान करना सीखिए, जो जिंदगी पार्टी के लिए खड़ा रहा, कठिन परिस्थितियों में संगठन को संभाला, उसका सम्मान सबसे पहले होना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के स्वाभिमान और स्थानीय नेतृत्व के सम्मान की आवाज उठाता रहूंगा।मैं कांग्रेस में हूं, फिर भी जहां किसी स्थानीय नेता के सम्मान की बात होगी, वहां मैं बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के उसके पक्ष में खड़ा रहूंगा। कर्मवीर सिंह/12जून/26