ग्वालियर ( ईएमएस ) । म. प्र. सरकार द्वारा राज्य के व्यवसाईयों से प्रोफेशनल टैक्स वसूल किए जाने के विरोध में आज एक बार पुनः म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री- जगदीश देवड़ा सहित प्रदेश के समस्त चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स को पत्र प्रेषित कर, उपरोक्त कर की समाप्ति की माँग की गई क्योंकि कर विगत् काफी वर्षों से व्यवसाईयों के ऊपर देय है, जबकि व्यवसाई अन्य प्रकार के कई करों का भुगतान कर रहा है । इसलिए प्रोफेशनल टैक्स को तत्काल समाप्त किए जाने की पुरजोर माँग की गई है । साथ ही, प्रदेश के सभी प्रमुख चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स से तदर्थ आवश्यक पहल किए जाने का अनुरोध किया गया है ।