क्षेत्रीय
13-Jun-2026
...


एम.आई.एम.टी. द्वारा वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं सम्मानित नरसिंहपुर(ईएमएस)। नियमित्ता, अनुशासन एवं प्रोत्साहन के मूल मंत्र पर संचालित एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिहपुर द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन की दिशा में जिले के विभिन्न विद्यालयों मे हायर सेकेंण्डरी परीक्षा 12 वीं में प्रदेश, जिला तथा विद्यालय स्तरीय प्रावीण्य सूची मे उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। गत दिवस वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन रोटे. प्रसून धौरेलिया, डायरेक्टर रोशन धौरेलिया वर्ल्ड स्कूल नरसिंहपुर के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती आशा नेमा, प्राचार्य पी. एम. श्री एम. एल. बी. शा. उ. मा. वि. नरसिंहपुर की अध्यक्षता, प्रमेष कौरव व्याख्याता उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के आतिथ्य एवं डॉ. अशोक कुमार गर्ग प्राचार्य एम.आई.एम.टी. कॉलेज एवं एड. रचित तिवारी डायरेक्टर एम.आई.एम.टी. लॉ कॉलेज नरसिंहपुर की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि रोटे. प्रसून धौरेलिया ने प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं से निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की बात पर बल दिया। प्राचार्य श्रीमती नेमा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र - छात्राओं को प्रतिभा सम्मान से प्रोत्साहित होकर बेहतर भविष्य निर्माण की शुभकामनाएं प्रेषित की। एड. रचित तिवारी ने व्यवसायिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल देते हुए विद्यार्थियों से लगन एवं कड़ी मेहनत की अपील की। डॉ. गर्ग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों के संबंध में चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन मेजर डॉ. पराग नेमा एवं आभार सहायक प्राध्यापक श्रीमती आराधना दुबे द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया तथा छात्रा आर्या सोनी द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर शिक्षाविद प्राचार्य एम. के. राजौरिया, रत्नेष नेमा, श्रीमती ज्योति जोषी, मिथलेष विश्वकर्मा, अमन प्रजापति, श्रीमती पूनम नेमा, सहित अभिभावक तथा महाविद्यालय स्टाफ मेम्बर्स तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। ये हुए पुरूष्कृत - भूमि दुबे, स्नेहा साहू, स्पर्श विश्वकर्मा, विवेक जाटव, मिहिर आचार्य, डॉली रजक, मयंक नेमा, अक्षिता अग्रवाल, राशि शुक्ला, हिमांशु रघुवंशी, शुभ पालीवाल, शीतल पटेल, हेमंत मलाह, इशमीत कौर, नमन टेकचंदानी, रितिक लोधी, समीक्षा पटेल, शौर्य भरद्वाज, अमन कुमार लोधी, विनीता कहार, अंकुश कुर्मी, नीतेश केवट एवं कृष्णा बसोर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। राहुल वासिनिक / 13 जून, 2026