- दल रवाना हुआ। शाजापुर (ईएमएस)। पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय शाजापुर की एनसीसी कैडेट अंजली राठौर एवं बुलबुल राजपूत का चयन हिमाचल प्रदेश के सोनल में 13 जून से 20 जून तक आयोजित होने वाले एनसीसी नेशनल ट्रैकिंग कैंप के लिए हुआ है। दोनों कैडेट्स इस राष्ट्रीय स्तर के कैंप में महाविद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कैंप के दौरान कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व कौशल, टीम वर्क तथा विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ट्रैकिंग और आउटडोर गतिविधियों के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, सहनशीलता एवं चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित की जाएगी। महाविद्यालय प्रशासन ने दोनों कैडेट्स की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. तिवारी, एनसीसी अधिकारी कैप्टन वी.पी. मीना सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों कैडेट्स के कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। ईएमएस/राजेश कलजोरिया/ 13 जून 2026