राज्य
13-Jun-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी से उसके ही मंगेतर ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया था।वहीं बाद में उसने रिश्ता भी तोड़ दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार निशातपुरा इलाके में रहने वाली 1 7 वर्षीय पीडि़ता के परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि पिछले दिनों उन्होंने बैरसिया रोड पर रहने वाले एक युवक से किशोरी का रिश्ता तय किया था। किशोरी के बालिग होने पर दोनों की शादी होने की बात तय हुई थी। आरोप है कि बीती एक जून को पीडि़ता घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और किशोरी के साथ ज्यादती कर दी। बाद में आरोपी और उसके परिवार ने रिश्ता भी तोड़ दिया। इसके बाद पीडि़ता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जुनेद / 13 जून