भोपाल(ईएमएस)। शहर की अशोका गार्डन थाना इलाके में छत से कपड़े उतारते समय एक वृद्ध महिला की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। शुरुआती जॉच के बाद पुलिस घटना को हादसा मान रही हैं। थाना पुलिस के अनुसार कैलाश नगर सेमरा में लक्ष्मी बैरागी पति स्वगीय महेश बैरागी (60) अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। उनका परिवार परिवार मूलतः नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। दो दिन पहले गुरुवार को दो बेटे काम पर गए थे। घर पर बहू मौजूद थी। दोपहर लगभग दो बजे लक्ष्मी बैरागी दूसरी मंजिल पर रखे कपड़े उतारकर नीचे आ रही थी। अचानक ही उनका पैर फिसला और वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिये भानपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस को शुरुआती जॉच में पता चला है की वृद्धा को दिखाई कम देता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपं दिया है। जॉच टीम का कहना है की पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। जुनेद / 13 जून