राज्य
13-Jun-2026


रुड़की (ईएमएस)। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को राज्य सभा मे मनोनीत करने की मांग की है। महापरिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल नारसन ने बताया कि महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि देश को आजादी दिलाने वाले महान राष्ट्रभक्त स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कर्तयज्ञता अभिव्यक्त करते हुए उन्हें देश के उच्च सदन में सम्मान दिया जाए। महापरिषद के राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल ने भारत सरकार की एमिनेंट कमेटी के सदस्य रहे व महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी प्रह्लाद प्रजापति उत्तर प्रदेश से, 97 वर्षीय आनन्द सिंह बिष्ट उत्तराखंड से, 96 वर्षीय आर माधवन, 93 वर्षीय अनन्त लक्ष्मण राव गुरव महाराष्ट्र से व 107 वर्षीय नन्द किशोर मांझी,झारखंड से, को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए।साथ ही संसद का संयुक्त सत्र बुलाकर देश के सभी जीवित स्वतंत्रता सेनानियों व देश की आजादी में शहीद हुए सेनानियों के परिजनों को सदन में बुलाकर उनका सम्मान किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरित हो सके। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 जून 2026