राज्य
13-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सर्वानंद घाट के पास पार्किग के समीप एक संदिग्ध को दबोचा है जिसके पास मिले बैंग से 7.966 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम प्रमोद साहनी पुत्र रामबिलास साहनी निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, कोतवाली नगर, देहरादून हाल निवासी बंगाली बस्ती, मोतीचूर, थाना रायवाला, देहरादून बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस तस्कर के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 जून 2026