ट्रेंडिंग
14-Jun-2026
...


-प्रधानमंत्री ने बच्चे को दुलार, महिलाओं ने मोदी के हाथ को अपने माथे पर लगाया नीस,(ईएमएस)। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। पीएम मोदी रविवार दोपहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, एआई, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर चर्चा होगी। भारत चाहता है कि इन विमानों में अपने हथियार जोड़ने की सुविधा मिले। इसके लिए सोर्स कोड का मुद्दा भी उठाया जाएगा। डील पर अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की मंजूरी नहीं मिली है। पीएम मोदी की यात्रा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस के नीस शहर में भारतीय समुदाय ने पीएम का स्वागत किया। पीएम ने एक बच्चे को दुलार भी किया। भारतीय समुदाय की महिलाओं ने पीएम के हाथ को अपने सिर पर लगाया। पीएम मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद उनकी यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। उनका फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। इस दौरान 3 शहरों नीस, एवियान और पेरिस जाएंगे। वे 13-14 जून तक नीस में ही रहेंगे। 16 से 17 जून को एवियान में जी7 समिट में हिस्सा लेंगे। 18 जून को पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन में जाएंगे। 17 जून को जी7 समिट के दौरान मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। दोनों आखिरी बार फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। फांस दौरे के बीच पीएम मोदी 14 जून की शाम फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे और 15 जून तक वहीं रुकेंगे। इस दौरान स्लोवाकिया के पीएम रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है। सिराज/ईएमएस 14जून26