राष्ट्रीय
तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी के चर्चित मामले के आरोपी मुरारी बाबू के निधन की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरारी बाबू का निधन बीमारी के कारण हुआ है । वह सबरीमाला मंदिर से जुड़े स्वर्ण चोरी प्रकरण में आरोपित थे. जिसके चलते उनका नाम लंबे समय से चर्चाओं में रहा है। उनके निधन के बाद मामले से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अधिकारियों की ओर से मृत्यु के कारणों तथा अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है। मामले से संबंधित कानूनी अभिलेख और जांच का रिकॉर्ड पूर्ववत बना रहेगा। एसजे/ 14 जून /2026