राष्ट्रीय
14-Jun-2026


देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक कम रही है। पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े कारोबारियों का कहना है, कम संख्या का असर स्थानीय अर्थ व्यवस्था पर पड़ रहा है। मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर भी विवाद समय-समय पर देखने को मिला है। कई श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है, सामान्य दर्शनार्थियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है. जबकि वीआईपी आगंतुकों को विशेष सुविधा दी जाती है। इस व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। मंदिर प्रशासन और राज्य सरकार का कहना है, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं. तीर्थयात्रियों की घटती संख्या और वीआईपी दर्शन को लेकर उठ रहे सवालों ने केदारनाथ यात्रा प्रबंधन पर नई चर्चा शुरू कर दी है। एसजे/ 14 जून /2026