क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


- बंद कमरे में गोलीबारी की घटना से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अंतर्गत डॉ. भंडारी अस्पताल के समीप स्थित राजुल डुप्लेक्स में सोमवार को दोपहर में एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर अपना भेजा उड़ा दिया और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया| घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे| घटना क्यों और किन कारणों से हुई इसका पता पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा| पुलिस हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है| प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि लड़का फर्नीचर की दुकान चलाना चाहता था और लड़की पार्लर खोलना चाहती थी| तात्कालिक विवाद घटना का कारण माना जा रहा है| पुलिस को मौके पर वारदात से पिस्टल भी मिली है| सीएसपी गोरखपुर महादेव नागोतिया ने बताया कि प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, युवक दीपेश राठौर और उसकी महिला बिजनेस पार्टनर शक्ति काली (मृतिका) अपने पूर्व पति से अलग होने के बाद इस परिसर में अपने नए साथी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सोमवार को दोनों में किसी बात को लेकर, जो भी विवाद हुआ हो उसके बाद फायरिंग की घटना हुई| गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया| पड़ोसियों ने सूचना गोरखपुर थाने को दी| पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों की लाश मिली। मृतक एक पूर्व महापौर के दूर का रिश्तेदार बताया गया है| घटना की सूचना मिलते ही पूर्व महापौर भी घटना स्थल पर पहुंचे, और आसपास के लोगों से जानकारी ली| ​मौके पर पिस्टल बरामद.......... घटना की ​सूचना मिलने पर सीएसपी एमडी नागोतिया और थाना प्रभारी नितिन कमल, पुलिस बल और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ राजुल डुप्लेक्स पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर एक पिस्टल भी मिली है| फोरेंसिक टीम ने कमरे से खून के धब्बे, हथियारों के अवशेष और उंगलियों के निशान एकत्रित किए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और गवाहों के बयानों की कड़ियों को मिलाने के बाद ही मौत के सही समय, इस्तेमाल किए गए हथियार और इस खूनी संघर्ष की असली वजह का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा। सुनील साहू / मोनिका / 15 जून 2026/ 06.29