क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कुंडम थाना अतंर्गत पडरिया के पास कुंडम की ओर से आ रही एक कार ने एक बाईक को ओवरटेक करते हुए दूसरी बाईक में टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो युवक नीचे गिरकर घायल हो गए| कुंडम पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीनगर गोहलपुर निवासी 21 वर्षीय अनुज गोटिया एवं सिराज अहमद के साथ कुण्डम में फर्नीचर का काम कर जबलपुर जा रहे थे रास्ते में ग्राम बैरागी के आगे मोहल्ले का इस्लामुद्दीन अंसारी एवं भतीजा मोह. फरहान मिले जो रिश्तेदारी में बैरागी आये थे| दोनों उसकी मोटर सायकिल के आगे आगे चल रहे थे| सुबह 11.15 बजे पडरिया के पास पहुंचे तभी कुण्डम की ओर से आ रही कार एमपी 20 सीए 6982 के चालक ने तेज गति से चलाते हुए अनुज गोटिया की मोटर सायकिल को ओवर टेक करते हुये इस्लामुदीन अंसारी की मोटर सायकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे इस्लामुद्दीन एवं मोह. फरहान गिर पडे और दोनों घायल हो गए| घायलों को उपचार हेतु जबलपुर भिजवाया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 125ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 15 जून 2026/ 06.52