जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर थाना क्षेत्र में चाय दुकान संचालक से दो बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए की मांग की, मांग पूरी न होने पर दोनों ने चाय दुकान संचालक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया| गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीमिया मुन्ना होटल के पास गोहलपुर निवासी 18 वर्षीय चाय दुकान संचालक साहिल अंसारी गत रात लगभग 12.30 बजे मुन्ना होटल के बाजू स्थित अपनी चाय दुकान बंद कर दुकान के बाहर खड़ा था तभी चांदनी चौक निवासी हारून एवं साहिद दोनों उसके पास आए और गाली गलोज करते हुये सिगरेट पिलाने का कहते हुए पार्टी करने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगे मना करने पर दोनों ने मारपीट कर हारून ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 119(1), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 15 जून 2026/ 06.51