क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


- प्रबंधन समिति के चेयरमैन पी. बाबूजी ने किया लोकार्पण, परिसर में सुंदरकांड और महाआरती का आयोजन इंदौर (ईएमएस)। सिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय क्रमांक 2 के परिसर में नवनिर्मित तृतीय तल का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सिका प्रबंधन समिति के चेयरमैन पी. बाबूजी ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना और भजन की प्रस्तुति दी। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन पी. बाबूजी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक अधोसंरचना अत्यंत आवश्यक है और यह नया निर्माण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय की प्राचार्या ने बताया कि नवनिर्मित तृतीय तल में सुसज्जित कक्षाएँ और स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ विकसित की गई हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इस अवसर पर सिका प्रबंधन समिति की सेक्रेटरी दिव्या साईराम, जॉइंट सेक्रेटरी प्रिया कैलाश अय्यर, मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. आर. श्रीधर, ट्रेज़रर ट्रस्टी के. गिरिधरन, ट्रस्टी जी. रमेश, ट्रस्टी वी. सुरेश अय्यर, कन्वीनर सिका 54 रेवती अरुण कुमार सहित तीनों शाखाओं के प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चिन्मय जैन ने किया। प्रकाश/15 जून 2026