क्षेत्रीय
15-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) झांसी रोड थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर अज्ञात कारणों के चलते एक 16 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित सिधिया नगर निवारी 16 वर्षीय भूमि जाटव पुत्री राजेश जाटव बीते रोज झांसी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि भूमि रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन के सामने खड़ी हो गई और उससे टकराते ही उसकी मौत हो गई।